भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने किया प्रतिभा का सम्मान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

svatntr dev singhbhidफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के बैनर चले आयोजित किये गये छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह पंहुचे| उन्होंने छात्र-छात्राओ को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा दी|

जिला जेल चौराहे पर स्थित कर्नल केवी सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्रों से कहा कि हम सभी को महापुरुषो के आदर्शो पर चलना चाहिए| उन्होंने कहा की प्रत्येक नौ जवान का फर्ज है कि वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र में राष्ट्रभक्ति के साथ लगे| युवामोर्चा के राष्ट्रीय नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा की प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली छात्रों को रोजगार नही दे रही है| उन्होंने छात्रों को इस सम्बन्ध में आवाज उठाने को कहा| शमसाबाद के चेयरमैंन विजय गुप्ता ने कहा कि परिषद का कार्यकर्ता धन्यवाद का पात्र है| उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओ की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया|

इस दौरान संगठन के जिला संयोजक अभिषेक वाथम, अभय प्रताप सिंह, रिशु दीक्षित, रानू दीक्षित, अमन गुप्ता, शशंक शेखर मिश्रा, दिलीप भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे| भाजपा जे जिला महामंत्री विमल कटियार ने भी प्रदेश महामंत्री से मुलाक़ात की|