घटनाओ के साथ शांति से सम्पन्न हुआ मतदान !

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद विकास खंड में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में छूट- पुट घटनाओ के साथ सभी वूथो पर शांति से मतदान सम्पन्न हो गया| लेकिन बहुत सी जगहों पर लोगो का कहना था| कि पुलिस ने जो जमानत राशि तय की है| वह किसी को अदा करने की क्षमता नही थी| जिस कारण जो लोग वूथो पर गड़बड़ी फैलाते थे| वो अपने घरो से केवल वोट डालने के लिए ही बाहर निकले|

बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में डीएम सतेंद्र कुमार और पुलिसअधीक्षक ने जो रणनीत तैयार की थी| उसका पूरा असर वोटिंग के समय दिखाई दिया| क्योकि मतदान के एक दिन पहले ही सभी गड़बड़ी फैलाने वालो को पुलिस ने उनके घरो से उठा लिया था| जिले का पूरा फ़ोर्स इसी व्लाक में लगा दिया गया था| फिर भी प्रधान प्रत्याशी पिटते रहे| लोग फर्जी मतदान करने से नही चूके| लेकिन 2010 के चुनाव को देखते हुए| 2015 के पंचायत चुनाव में अधिक शांति पूर्ण हुआ|

इस पंचायत चुनाव में फर्जी आईडी का चलन जोरो पर रहा| जिस कारण उम्मीदवारों ने फर्जी मतदान करने में सफलता हासिल की| फिर भी फर्जी मतदान पर ब्रेक लगी| ऐसा पूरे चुनाव में यही चलता रहा| किसी भी व्लाक का चुनाव हो सभी विकास खंडो का यही हाल रहा| समय की नजाकत सही थी| कि जिले में बड़ी घटना नही हुई| और लोग अपना -अपना राग अलापते रहे| जो होना था वह होता रहा चुनाव शांति से निपटा है|