पिकअप से कुचलकर महिला की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

styvatiफर्रुखाबाद: अपनी रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी महिला को एक तेज रफ़्तार पिकअप ने रौंद दिया| जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गयी| घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| लेकिन कुछ देर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी|

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम गजीयांपुर निवासी 60 वर्षीय महिला सत्यवती पत्नी सोबरन सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगुआ नगला में अपनी रिश्तेदारी में आयी थी| वह अपने रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी थी| उसी समय पीछे से आयी कैरोसिन लदी पिकअप ने उसे रौंद दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी| गम्भीर रूप से घायल महिला को उसकी पुत्रबधू मीनादेवी लोहिया अस्पताल में लेकर पंहुची| जंहा चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|