कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

htyaaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात अपने घर के बाहर बैठे युवक को किसी हमलावर ने कुल्हाड़ी से काट कर एक खेत में मौत के घाट उतार दिया| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी निवासी 35 वर्षीय अरविन्द वर्मा पुत्र चतुरी लाल बीती रात अपने घर के बाहर बने मन्दिर के चबूतरे पर बैठे थे| उसी शाम वह अपने भाई अरुण कुमार के नवजात शिशु के नामकरण में भी हिस्सा लेकर लौटा था| चबूतरे पर रात 10 बजे तक गाँव के कई लोगो ने उन्हें देखा| इसके बाद वह अपने घर नही गये| सुबह जब ग्रामीण शौच करने गये तो देखा कि अरविन्द का शव परशुराम के खेत में पड़ा है| घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरबिंद के अबैध सम्बन्ध गाँव के ही एक दबंग की बहन से थे|उस दबंग युवक ने अरविन्द वर्मा को बीते कुछ समय पूर्व जान से मारने की धमकी भी दी थी| पुलिस उस तरफ भी जाँच करने में जुटी है| मौके पर मिले शव की पेंट उतरी हुई थी| मौके पर आये डॉग स्कोट का कुत्ता भी कुछ देर बाद खाली हाथ लौट आया| थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलनर पर कार्यवाही की जायेगी|