कांग्रेसियों ने किया नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

kaushlendr, dinesh, janki shukla,फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री प० जबाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इसके साथ ही साथ उनके जीवन पर प्रकाश भी डाला|
इस दौरान माल्यार्पण के उपरांत कांग्रेस नेताओ ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी के लिये एक परिवार ने अपना सब कुछ निछाबर कर लिया| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि देश को विकासशील बनाने के लिये पूर्व प्रधानमंत्री ने ठोस नीब रखी| उन्होंने कहा आज भारत जिस मुकाम पर है वह नेहरू व् इंदिरा की देन है| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि नेहरु भारत के विकास के लिये 12 घंटे काम करते थे|
dipti singhइस दौरान प्रदेश मंत्री सोनी दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, नफीस हुसैन, जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, वसीमुज्ज्मा खां, इमरान अंसारी, अतुल अग्निहोत्री,अतुल अग्निहोत्री, श्याम जी पाठक, धनश्याम पाठक, विनोद गुप्ता, नावेद अल्वी, राममूर्ति आदि लोग मौजुद रहे| जानकी शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे|
बाल दिवस पर बच्चो ने गाये गीत
नव ज्योति सेवा संस्थान की तरफ से फतेहगढ़ स्टेड़ियम में आयोजित बाल दिवस के कार्यक्रम में बच्चो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| लडकियों ने मार्शल आर्ट, नाटक, कबिता, गीत आदि का प्रदर्शन किया| इस दौरान दीप्ति सिंह, अजीत पाल, चन्द्रजीत, शिवानी झा, सोनम राठौर, अंजली सिंह, मुस्कान, शौर्य गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|