चोरो ने दो घरो से लाखो की चोरी कर मनाई दीपावली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

CHORIफर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन में बीती रात चोरो ने दो घरो में ताला तोडकार नकदी जेबर गायब कर दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

मोहल्ले के ही पूर्व सैनिक रामबहादुर के आमने सामने ही दो मकान है| जिसमे से एक मकान में वह अपनी पत्नी ऊषा के साथ सो रहे थे| सामने वाले मकान में उसका पुत्र श्याम सिंह अपनी पत्नी रश्मि के साथ सो रहा था| जिस मकान में पूर्व सैनिक का पुत्र सो रहा था उसमे उन्होंने मुख्य द्वार पर बाहर से ताला भी डाल दिया था| सुबह तडके पूर्व सैनिक की पत्नी ऊषा शौच आदि के लिये कमरे से निकली तो उनकी नजर सामने के मकान में टूटे पड़े ताले पर पड़ी| जिस पर वह शोर मचाने लगी| शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| वही कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार 30 हजार रुपये के साथ ही साथ तकरीबन पांच लाख रुपये के जेबरात चोरी गये है| पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

नगला नैन में ही अपने पिता के घर पर रह रही गीता पत्नी कलट्टर सिंह अपने गाँव बटेला छिबरामऊ अपनी पत्नी गीता के साथ गये थे| चोरो ने रात में ही उनके घर में घुसकर पैतीस हजार रूपए और लगभग तीन लाख के जेबरात चोरी कर लिया| सुबह पड़ोसी राजेन्द्र पाल ने जब घर का दरवाजा खुला देखा तो गीता को फोन पर जानकारी दी| जिसके बाद पति-पत्नी मौके पर पंहुचे|

फतेहगढ़ कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा|