प्रशासन खुद दे रहा अवैध खनन की खुली छूट, पुलिस पर गाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

adm khnan adeshफर्रुखाबाद: वर्तमान में अवैध खनन का काला कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है| एक तरफ खनन रोकने को लेकर प्रशासन सख्ती कर रहा है तो वही दूसरी तरफ खनन माफियो को खनन की लिखित अनुमति दी जा रही है| अनुमति में 450 ट्राली मिट्टी के लिए समय सीमा 45 दिन की दी जा रही है| यदि एक टैक्टर एक दिन में 15 ट्राली मिट्टी डालता है तो 10 टैक्टर तीन दिन में 450 ट्राली मिट्टी आराम से डाल सकते लेकिन अधिकारी इन माफियाओ को इतना अधिक समय देते जिससे यह लोग 6750 ट्राली मिट्टी डालते है| जिस जगह पर यह लोग खनन करवाते है| उस जगह पर केवल तीन घन मीटर ही मिटटी खोदने का अधिकार होता है|

और इन लोगो का एक बड़ा फायदा यह होता है|कि जिस जगह की परमीशन लेकर आते है| उस जगह मिट्टी का खनन नही करवाते यदि कोई चेक करता तो उसे भी पैसो के बल पर अपने पक्ष में कर लेले है| अगर कोई भी कार्यबाही बात करता तो जिस जगह मिट्टी खनन की परमीशन ली होती है उसी जगह पर खनन चालू करवा देते है| रोडो पर टैक्टर इस प्रकार से दौड़ाए जाते है|जिससे कई वार लोग घायल हो गए जिस मार्ग से मिट्टी खनन के ट्रेक्टर निकलते है| वह रोड नालियो में तब्दील हो जाता है|

वैसे मिट्टी खनन के साथ ही बालू खनन भी चरम सीमा पर हो रहा जिसके लिए कई लोगो ने जिलाधिकारी को अवगत भी कराया लेकिन बालू के लिए कोई भी ठेका नही उठाया गया जिससे बालू खनन अवैध रूप से चलने लगा जिससे एक बैलगाडी 700 रुपए से लेकर 1000 तक बेची जा रही है| इसी प्रकार मिट्टी खनन की जगह कोई खनन दूसरी जगह कराया जाता है| यदि जो मिट्टी खनन की समय सीमा दी जाती है| उस पर रोक लगा दी जाए| तो अवैध खनन पर भी रोक लग सकती है| लेकिन ऐसा हो नही पा रहा है| इसी लिए खनन करने वाले आराम से खनन करा रहे है|