व्यापारियों ने किया विधान सभा अध्यक्ष का चयन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित बैठक में विधान सभा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों माँ चयन किया गया|

नगर के लाल सराय सरल वर्मा के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया| जिसके चलते प्रभात पाण्डेय को विधान सभा अध्यक्ष और महामंत्री मकसूर अंसारी व कोषाध्यक्ष शरद गुप्ता को बनाया गया| अध्यक्षता मनोज मिश्रा व संचालन नगर महामंत्री मुकेश चौरसिया ने
किया| दीपक पाण्डेय, प्रदीप सक्सेना, सरल वर्मा, विशाल दुबे व अशोक यादव आदि रहे|