ब्रेकिंग: सिलेंडर फटने से दो घर तबाह, एक दर्जन जख्मी

FARRUKHABAD NEWS

aagफर्रुखाबाद: खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से दो घर तहस-नहस हो गये| धमाका इतना तेज था की आवाज काफी दूर तक सुन लोग अपने घरो से बाहर आ गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने नागरिको की मदद से आग पर काबू पाया|

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा नगर कालोनी स्थित नाले वाली गली निवासी सुनील मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते है| वह कर्मकांड कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है| शनिवार को शाम तकरीबन चार बजे सुशील की पत्नी सुमन गैस पर खाना बना रही थी| उन्होंने भारत गैस का नया सिलेंडर आज ही लगाया था| घर पर उनके अलावा उनकी माँ व बेटी रजनी थी| सुशील अपने पुत्र पवन के साथ घर से बाहर गये थे| तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया| जिससे आग लग गयी|

आग लगने से किचिन में रखा सिलेंडर फट गया| सिलेंडर फटने से उसका पूरा मकान तो तहस-नहस हुआ ही साथ ही साथ पड़ोसी राकेश दीक्षित के भी मकान की दीवार गिर गयी| सिलेंडर फटने से पड़ोसी राकेश दीक्षित उनका बेटा हरिओम व जय ओम, बेटी हिमानी व पड़ोसी जगेन्द्र मिश्रा सहित तकरीबन एक दर्जन लोग जख्मी हो गये| सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार अपने साथी सिपाहियों के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस ने नागरिको की मदद से बाल्टियों से पानी डाल आग पर काबू पाया| इसी दौरान दरोगा राजेश ने जान पर खेलकर आग के बीच पड़ा सिलेंडर भी निकाला जिसे लोगो ने सराहा|

काफी अफरातफरी के बाद आखिर दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया| आग से सुशील के घर के साथ ही घर में रखा लाखो का सामान भी राख हो गया| सीओ सिटी योगेश कुमार भी मौके पर पंहुचे|