चुनाव का देशी अंदाज: क्षेत्र के जनता के लए क़ुरबानी तक देन को तैयार- अशोक उर्फ़ ललुआ

Politics

ASHOK-KUMAR-URF-LALUAफर्रुखाबाद: जिला पंचायत के चौथे चरण में मोहम्दाबाद और नवाबगंज ब्लाक में सदस्यों के लिए चुनाव होना है| मोहम्दाबाद में कुल पांच सदस्य चुने जायेंगे| समाजवादी पार्टी के सभी विधायक इस इलाको में अपने अपने समर्थको के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है| वहीँ मोहम्दाबाद चतुर्थ वार्ड से मोहम्दाबाद नगर पंचायत के चेयरमेन के पति अशोक कुमार उर्फ़ ललुआ की साख भी दाव पर लगी हुई है| चतुर्थ में कुल 21 प्रत्याशी मैदान में है| सामान्य सीट पर 21 प्रत्याशियों में से 6 निरक्षर है तो सबसे ज्यादा 5 परास्नातक भी पूरे जनपद में इसी क्षेत्र से चुनावी मैदान में है| सामान्य सीट होने के बाबजूद 6 महिलाये चुनावी मैदान में है|

चुनावी प्रचार में जात धर्म और स्थानीय एवं जनप्रिय के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जा रहा है| विकास का वादा तो असल में मीडिया और भाषणो के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है| इस इलाके में चुनाव बड़ा ही रोचक है| कुछ प्रत्याशी पैर छुलवाकर वोट मांग रहे है तो कुछ पैर छू कर| मुद्दा जनता के बीच सबसे ज्यादा उपलब्धता को लेकर भी है| चतुर्थ से ही अपनी भाभी सुमनलता के लिए चुनाव प्रचार में जुटे अशोक कुमार उर्फ़ ललुआ का मानना है कि लोग साडी बाटने और मुम्बईया झापा दिखाने से वोट नहीं देने वाले| जनता के बीच कौन सबसे ज्यादा ३६५ दिन उपलब्ध रहता है ये बात महत्वपूर्ण है| ललुआ ने जेएनआई के सवालो का देशी अंदाज में कुछ यूं दिया जबाब-

सवाल =आप का नाम क्या है और कहा रहते है|
जवाव = मेरा अशोक उर्फ़ ललुआ यादव मेरा निवास स्थान मोहम्मदाबाद है|
सवाल =आप किसको वार्ड चार से चुनाव लड़ा रहे हो|
जवाव = प्रत्याशी हमाई भाभी है|
सवाल =चुनाव आप क्यों लड़ना चाहते है|
जवाव =मेरी मजबूरी है| पव्लिक सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे| रही बात जा चुनाव की तो जबरजस्ती लड़ाओ जाए रहो हमें| सब लोगन से अपनी राय लई तो भईया बन्धु ने कही तुम लड़ो हम तुम्हारे संग है|
सवाल =आप की शैक्षिक योग्यता क्या है|
जवाव =घर के नवे दसमे पढ़े|
सवाल =इस समय क्या कर रहे हो|
जवाव =अपनी खेती वाडी का काम देखत, आलू बालू गढ़बाए रहे|
सवाल =अभी तक इस क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया|
जवाव = विकास खूब करो, जा है घुमत रहे न्योता पानी मे| जाए जाए पाए-आए छुअत रहे| सवके संग रहे|
सवाल =आगे आपने इस क्षेत्र की जनता के बारे मे क्या सोच रखा है|
जवाव =क्षेत्र की जनता के लिए आए परये तौ अपनी क़ुरवानी दै देय| जनता नाइ जै सब हमारे भईया बन्धु है| इन पर कोई आफत आय तौ अपनी जान लगाई| हमारे बस मे होए सो करए और नाइ कर पाए तौ जनता खुदई दिखये|

सवाल= आप की नजर मे इस क्षेत्र में विकास के क्या हालात है?
जवाव =हमारे यहा की स्थिति जा है, जो जमाने से विधायक वने रहे सब चीजे होती रही| वबा दादे विधायक वने रहे आज हम क्षेत्र मे घूमे एक आधी लिंक रोड मिली| बकिया मिली नाइ और बहुत बड़ी दुर्दशा जा क्षेत्र की है| चार नंबर मे हम घूमे और चार नंबर का पूरी विधान सभा मे घूमे काउ सांसद काउ विधायक ने अपनत्तु की भावना से कोई काम नही कराओ|
हम चेयर मेन भय ते जेल से| उसके बाद पत्नी भई हमारे पर्चा पर विरोध भओ| उसके बाद जाए के हम बने| बनन के बाद हमारो कोई विरोधी नाइ हमने अपनी नगर पंचायत मे सबके लै बराबर काम करे| मगर हमाय विधायक सांसद ने जा नाइ सोची की क्षेत्र मे कछु काम करे और उन्हें यह सब काम कराने चाहिए| जे सब सांसद विधायक पब्लिक को वेबकूफ बनात|

सवाल :- युवा वर्ग की लिए क्या सोच रखा है?
जवाव :- युवा वर्ग के लिए हम का करिए युवा वर्ग हमये पकरिए और हम पर कहिये की जो तुम काम करौ हम वही करीए |

सवाल :- इस क्षेत्र मे बहुत से शिक्षित बेरोजगार बैठे हैं उनके लिये आप क्या करोगे ?
जवाब :- देखो बके लाये हम मुख्यमंत्री तो है नाई| उनके लाये हम इत्तो कर सकत, उनको मान सम्मान कर सकत| जहा जो कुछ हुए तो जा कहिये की इनके लाये कछु न कछु जरुर करो| हम साफ बात कत्त| झुठी बात नाइ कत्त जो कत्त बा साफ बात कत्त|

सवाब :- अगर आप चुनाव जीत जाते हो तो अध्यक्ष को वोट देने के लिए आप की क्या शर्त होगी?
जवाब :- अध्यक्ष के सामने वोट की शर्त यह होगी, मेरे क्षेत्र मे विकास चाहिये, सब करोड़न रूपया लेके धर लेत, हमये रूपया नाइ चाहिये हम रूपया वाले काउ के रूपया दये से नाइ मंयेये| बस हम जा कहिये की हम जित्तो विकास लिख के दे उत्तो काम हमय अपने क्षेत्र के लिए चहिये| चाहे अध्यक्ष सीट हरिजन होए चाहे कोई सीट होए हमाये बस काम चहिये|