चौधरी के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने की सभाये

FARRUKHABAD NEWS Politics

jogendrjogendr2फर्रुखाबाद: सपा नेता व् जेल विजिटर संतोष चौधरी के चुनाव प्रचार में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपना दम लगा दिया है| उन्होंने प्रत्याशी के समर्थन में कई जनसभा कर लोगो के सामने अपनी बात रखी| जिससे चौधरी का महौल और मजबूत हो गया है|
जिला पंचायत के चतुर्थ चरण को अब केबल तीन दिन शेष है| चुनाव नजदीक आते ही संतोष ने अपना प्रचार भी सुबह तडके से देर रात तक कर दिया है| समर्थक अलग अलग टोली बनाकर चुनाव चिन्ह बाँट रहे है| इसकी के चलते एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने संतोष के समर्थन में कई जनसभाओं को सम्बोधित किया|
उन्होंने कहा कि संतोष मेहनती प्रत्याशी है| यदि वह आप के क्षेत्र का जिला पंचायत सदस्य चुनकर जाता है तो आप को क्षेत्र के विकास के लिये किसी से कुछ कहने की जरूरत ही नही रहेगी| जनसभा के दौरान भीड़ देख प्रत्याशी संतोष गदगद दिखे| उन्होंने बताया कि वह जाति विरादरी की राजनीति नही करते है| उन्हें सभी जातियों का वोट भरपूर मिल रहा है| किसी एक जाति की राजनीति से क्या काम करना क्षेत्र की सब जनता अपनी ही है| जनता की कोई जाति नही होती| इस दौरान जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह, राजू यादव, राजवीर सिंह, मोहम्मद इशान, मोहित यादव, अमर सिंह, धर्मवीर यादव, एके यादव आदि लोग मौजूद रहे|