मैंने कुछ नही किया फिर भी मिली जेल: विधायक अजय राय

FARRUKHABAD NEWS Politics

vidhayk ajy raayफर्रुखाबाद: बीते 22 नबम्बर को गिरफ्तार किये गये बनारस के विधायक अजय राय को भारी सुरक्षा व्यवस्था में बनारस की अदालत में पेश होने के लिये ले जाया गया| सेन्ट्रल जेल से निकलने के दौरान उन्होंने मिडिया से बात कर कहा उन्हें पुलिस ने जबरन गलत तरीके से जेल में बंद कर दिया जबकि मैंने किसी प्रकार का कोई कार्य नही किया जो बबाल करने वाले है वे अभी भी खुले घूम रहे है|

ajy raayरविवार तकरीबन 7:30 बजे पुलिस लाइन फतेहगढ़ से बज्र बाहन विधायक अजय राय को बनारस ले जाने के लिये सेट्रल जेल पंहुचा| जिसके बाद विधायक को कागजी कार्यवाही के बाद जेल से बाहर लाया गया| सेन्ट्रल जेल से बाहर निकलकर उन्होंने मिडिया से बात की| उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम के पीछे मोदी व मुलायम की जुगलबंदी है| जिसके चलते उन्हें फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया है| उन्होंने कहा की और भी लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिस किसी के खिलाफ प्रमाण मिले उसे भी जेल क्यों नही भेजा जा रहा है|
विधायक ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ सरकार की मंशा गलत है| उन्होंने क्या कोई बहुत बड़ा कांड कर दिया| केबल उस दौरान संत समाज के साथ खड़ा हो गया जिसकी यह सजा मिली की उन्हें गिरफ्तार का जेल तक भेज दिया गया|
ajyविधायक ने न्यायिक जाँच की मांग की
विधायक अजय राय ने बताया कि वह इस पूरे मामले में न्यायिक जाँच की मांग कर रहे है| इसके लिये प्रयास भी किये जा रहे है| पार्टी के नेता न्यायिक जाँच के लिये लगे है| जाँच होने पर सब दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा|
जेल में व्यवस्था के खिलाफ नाराज दिखे विधायक
विधायक अजय राय ने जेल के अन्दर व्यवस्था किसी भी प्रकार से दुरुस्त ना होने की बात पर नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा कि जेल अधिकारी भी उन्ही के इशारे पर काम कर रही है| सरकार की भी इसमे मिली भगत है तभी उन्हें 500 किलोमीटर दूर सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ भेजा गया है| यहाँ मुझसे मिलने वालो की मुलाकत में जेल प्रशासन दिक्कत उत्पन्न कर रहा है| भोजन आदि की भी व्यवस्था भी जेल में ठीक नही है|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री , युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि कांग्रेसी मौके पर मौजूद रहे|