कोर्ट में पेश होंगे सेन्ट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय

FARRUKHABAD NEWS Politics

ajy raayफर्रुखाबाद: बीते दिनों बनारस से सम्प्रदायिकता फ़ैलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय कि सोमबार को बनारस कोर्ट में पेशी होगी| उन्हें सेन्ट्रल जेल से बनारस भेजने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|

बीते 22 सितम्बर को साधू संतो पर लाठी चार्ज कर बनारस के विधायक अजय राय को बीते दिनों ही केन्द्रीय कारागार में बंद किये गये विधायक अजय राय की मुलाकात का शिलशिला दिनभर चलता रहता है| उनके बनारस कोर्ट में जाने की खबर सुनकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश कटियार, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि विधायक से मिलने सेन्ट्रल जेल पंहुचे लेकिन शुभम को पुलिस ने रोक दिया| अन्य नेताओ ने विधायक से भेट की|

सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक विधायक को बनारस ले जाने के लिये दोपहर बाद पुलिस सेट्रल जेल के लिये निकलेगी| जिसके बाद उन्हें बनारस के लिये रवाना किया जायेगा| फ़िलहाल जेल अधिकारी किसी भी कीमत पर मिडिया से विधायक से मुलाकात नही करना चाहते| उन्हें पेशी पर लेजाते समय पूरा ध्यान रखा जायेगा की मिडिया ना मिले|

बनारस में कांग्रसियो का धरना शुरू
बीते शनिवार की शाम तकरीबन पांच बजे लहुरावीर स्थित आजाद पार्क में 36 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू भी कर दिया है| कांग्रेस नेता विधायक पर रासुका लगाये जाने का विरोध कर रहे है| इसके बाद कांग्रेसी लखनऊ में राजभवन तक मार्च निकालेगे|