पंचायत चुनाव 2015: तीसरे और चौथे चरण में प्रशासन की साख लगेगी दांव पर

FARRUKHABAD NEWS Politics

ELECTION 2015फर्रुखाबाद :राजेपुर के बाद अगला चरण कायमगंज, नबाबगंज, मोहम्मदाबाद है| इन क्षेत्रो मे पुलिस व प्रशासन को पहले से ही अपनी योजना बनानी पड़ेगी जिससे अगले चुनाव मे कोई भी वोटर या गडबडी करने बाला एक बार सोचने पर मजबूर हो जाए वर्ना जैसी फजीहत दूसरे चरण में हुई है आसार अगले चरण में कुछ ज्यादा ही है| |इन व्लाको मे बहुत से ऐसे पोलिंग बूथ है जो कि अतिसंवेदनशील है| जिन पर हर चुनाव मे झगड़ा होता रहा है |
कायमगंज क्षेत्र मे तो हर प्रत्याशी दमदार माना जा रहा है| जिस कारण इस क्षेत्र मे सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने होगे जिससे कि मतदान प्रक्रिया शान्ति पूर्ण हो सके| अक्सर ऐसे छोटे चुनावो मे गाव के ही कुछ अराजक तत्व चुनाव का माहौल बिगाड़ देते है| जिसकी बजह से पूरा गाँव बदनाम हो जाता है| इस चुनाव मे प्रशासन को सभी को कोई नई सोच के साथ कायमगंज मे चुनाव कराना होगा जिससे मतदान शांतिपूर्ण हो सके|
इन व्लाको के सभी गाँव के कुछ अच्छे लोगो से मिलकर पोलिंग बूथों पर गडबडी फैलाने वालो को बूथ पर ही पकड़ा जा सकता है| जहा एक ओर पुलिस पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराना चाहती है वहीँ पर सूचना तंत्र विफल दिखाई दे रहा है शायद प्रशासन और पुलिस में ग़लतफ़हमी का खेल ज्यादा चल रहा है| आम जनता भी इन दिनों डीएम से ज्यादा एसपी पर विश्वास कर रही है| कारण कुछ भी हो अगले चरण के चुनाव प्रशासन की साख बचाने के होंगे वर्ना वो दिन दूर नहीं जब आम जनता अफसरों के मुह पर ही उनकी बखिया उघड़ने लगे| यदि राजेपुर की तरह इन व्लाको मे भी जरा भी छुट दी गई तो इन लोगो को मौका मिल जाएगा| इसवार के चुनाव मे फिर भी शान्ति है| पहले के चुनाव तो कोई भी गाँव विना झगडे के नही रहता था|अब प्रशासन के पास हर प्रकार का साधन उपलव्ध है| वैसे जिस प्रकार राजेपुर में आज हुआ जनता कहती सुनी गयी कि सूचना के बाद भी बड़ी घटना पर जिले के अफसर तुरंत क्यों नहीं पहुंचे सब जानते है?