पंचायत चुनाव 2015 : जिला पंचायत के लिए शमसाबाद 3 में कड़ा मुकाबला

FARRUKHABAD NEWS Politics

MUKESH RAJPUTफर्रुखाबाद: प्रथम चरण के मतदान के बाद जनता की निगाहें दूसरे चरण में होने वाले शमसाबाद और राजेपुर ब्लाक के मतदान पर लगी है| यहाँ 13 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे| जिला पंचायत सदस्य के लिए शमसाबाद तृतीय क्षेत्र में कड़ा मुकाबला होने के आसार है| भाई भाई के सामने राजनैतिक बिसात बिछी है| एक तरफ वर्तमान ब्लाक प्रमुख विना गंगवार पत्नी अभय प्रदीप गंगवार है तो सामने भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश गंगवार हैं |

गंगवारो के बीच मुकाबले में वोटो का बटवारा तो होगा मगर भाजपा समर्थित वोट के साथ साथ किसान वोटो के सहारे महेश गंगवार का पलड़ा भारी पड़ सकता है| वहीँ महेश के लिए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत लगातार महेश गंगवार को जिताने के लिए न केवल जनसम्पर्क कर रहे है बल्कि जिला पंचायत अध्यक्षी के लिए भी एक वोट जिताने की कोशिश में लगे है| कुर्मी, शाक्य और किसान बाहुल्य वहीँ कोई शाक्य प्रत्याशी न होने के कारण भाजपा के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता सुशील शाक्य भी महेश गंगवार के पक्ष में लगातार वोट मांग रहे है|

मुकेश राजपूत ने शुक्रवार को शमसाबाद तृतीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गावो सहसपुर जगदीशपुर, रसूलपुर, नैगवा, अरियारा सहित आधा दर्जन गाव में महेश गंगवार के साथ वोट मांगे| किसरोली निवासी महेश गंगवार की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है|