प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद करने पोलिंग पार्टी रवाना

FARRUKHABAD NEWS Politics

poling partiफर्रुखाबाद: जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के चुनाव सदस्य पद के लिये कल होने वाले मतदान हेतु गुरुवार दोपहर तकरीबन दो बजे पोलिंग पार्टिया रवाना कर दी गयी| पुलिस अधिकारी सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर नजर बनाये हुये है|

polingगुरुवार को शहर क्षेत्र के क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में बड़ी संख्या में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिये बसे, ट्को आदि का इंतजाम किया गया था| तेज धुप व उड़ रही धुल में पोलिंग पार्टी के कर्मी अपने वाहनों को खोजते नजर आये| मजे की बात यह है कि पोलिंग बुथो की सुरक्षा जिन होमगार्ड को दी गयी है इससे तो यह नही लगता की मतदान शांति पूर्ण तरीके से होगा| फ़िलहाल बसों में तो पोलिंग पार्टी मजे से चढ़ गयी जबकि ऊँचे ट्रको में बैठने के लिये उन्हें काफी जोखिम उठाना पड़ा| पोलिंग पार्टियों मे एक दो महिलाओ को छोड़ कर अन्य सभी को रिजर्व में रखा गया है|

बताते चले बढ़पुर व्लाक क्षेत्र में 25 मतदान केंद्र संवेदनशील व कमालगंज व्लाक में 20 मतदान केंद्र संवेदनशील बताये गये है| इसके साथ ही साथ दोनों व्लाको के थानों पर अतिरिक्त में फ़ोर्स तैनात रहेगा| जिसे किसी अप्रिय घटना के समय तत्काल उनकी मदद ली जायेगी| मतदान केन्द्रों पर पोलिंग एजेंटो को पोलिंग अधिकारी से सुबह मौके पर ही परिचय पत्र दिया जायेगा|

Comments are closed.