कमालगंज व बढ़पुर में प्रचार थमा

FARRUKHABAD NEWS Politics

mtdan1फर्रुखाबाद: जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिये बढ़पुर व कमालगंज में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिये होने वाला चुनाव प्रचार थम गया है| जिससे अधिक से अधिक प्रत्याशी मोबाइल फोन का प्रयोग कर मतदाताओ के सम्पर्क में है| वही चुनाव प्रचार थमने के साथ ही साथ बुधवार को बढ़पुर व्लाक में मतपत्रों की बंडलिंग की गयी| इस दौरान रिटर्निग अधिकारी एके सिंह मौजूद रहे|

चुनाव आयोग अपनी नजरे प्रत्याशियों की कार्यप्रणाली पर लगाये हुये है| जिसके चलते वह चुनाव में किसी भी प्रकार की गडबडी ना होने देने का मन बनाये बैठा है| शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये जनपद में कानपुर से 25 उप निरीक्षक, 125 सिपाही, मुरादाबाद से पीटीएस से 20 एसआई, जालौन से 90 होमगार्ड, दो प्लाटून पीएसी तैनात की जायेगी| इसके अलावा किसी समस्या से निपटने के लिये 40 सिपाही मुख्यालय व 20 व्लाको पर अतिरिक्त में तैनात किये जायेगा

कमालगंज विकास खंड में ग्राम हैदरपुर वार्ड संख्या चार से सभी बीडीसी प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से सीट रिक्त हो गयी है| इस क्षेत्र में वीडीसी के 139 पद है| जबकि ग्राम नसरथपुर वार्ड संख्या 64 व जीरागौर में वार्ड संख्या 31 में निर्विरोध की स्थिति बन गयी है| कमालगंज व्लाक में 310 मतदान केन्द्रों पर 210743 मतदाता मतदान करेगे| इस क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य के लिये 6 पदों पर 81 प्रत्याशी मैदान में है| जबकि बढ़पुर व्लाक में 603 मतदाता 82 पदों के लिये भिड़ेगे| जबकि जिला पंचायत में तीन पदों के लिये 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है| इस क्षेत्र में 117278 मतदाता 174 मतदान स्थलो पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा|