कब्रिस्तान के विवाद में तीन घंटे रखा रहा वृद्ध का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

vijyफर्रुखाबाद: कब्रिस्तान पर स्वामित्व को लेकर हुये विवाद में वृद्ध का शव लगभग तीन घंटे तक रखा रहा| जिसके बाद मौके पर पंहुचे बढ़पुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विजय यादव ने अधिकारियो से वार्ता कर विवाद निपटा दिया| तब जाकर शव को दफनाया जा सका|

शहर कोतवली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर में इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित मुस्लिम परिवारों का कब्रिस्तान है| बीते कई माह से कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है| इसके बाद भी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बर्राबाग निवासी राजकुमार सिंह उसी भूमि पर प्लाटिंग कर रहे है| रविवार को गाँव के ही 80 वर्षीय मलूकन की मौत हो गयी| जिस पर सभी उनके शव को लेकर कब्रिस्तान में दफन करने पंहुचे| शव को दफनाये जाने पर दूसरे पक्ष के लोगो ने आपत्ति कर दी| जिस पर आक्रोशित लोगो ने जाम लगाने का प्रयास किया|

सूचना मिलने अपर पुलिस अधीक्षक राम भुवन चौरसिया, सीओ सिटीयोगेश कुमार, कोतवाल शिवमोहन प्रसाद, आईटीआई चौकी प्रभारी भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| कुछ देर बाद विजय यादव भी विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर आ गये| तहसीलदार आरपी यादव को भी घटना स्थल बुला लिया गया| विजय ने अधिकारियो से वार्ता की| जिसके बाद तहसीलदार ने शव को दफन करा दिया|

तहसीलदार आरपी चौधरी ने बताया कि कागजात उन्ही के नाम पर है| फ़िलहाल शव को दफन करा दिया गया है| कोई विवाद नही है|