बसपा जिलाध्यक्ष सहित 14 ने चुनाव मैदान छोड़ा

FARRUKHABAD NEWS Politics

mtdanफर्रुखाबाद: शनिवार को नामाकंन वापसी के दौरान बढ़पुर द्वितीय से बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम चुनाव मैदान से बाहर हो गये| उसके साथ ही साथ बढ़पुर क्षेत्र के आधा दर्जन लोग चुनाव मैदान से बाहर हो गये है|

बढ़पुर जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों में बढ़पुर से छ :ने चुनाव मैदान छोड़ दिया है| बढ़पुर द्वितीय से बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम से अपना पर्चा वापस कर लिया| द्वितीय सीट से ही भाजपा नेता पवन गौतम से भी अपना पर्चा वापस ले लिया| सुरजीत सिंह, अतुल कुमार ने चुनाव से तौवा कर ली| तृतीय सीट से द्र्विजय सिंहयादव की पत्नी अंजली देवी ने अपना नामांकन वापस कर लिया| कुल मिलाकर बढ़पुर जिला पंचायत क्षेत्र से 6 लोगो ने अपना पर्चा वापस कर लिया|

कमालगंज से वार्ड तीन से जिआउद्दीन ,नूरलहसन ,एजाज अहमद ,शकील ,शमापरवीन ,शहददीन हसन व् वार्ड चार से रामवहादुर ,पंचम से प्रेमलता आदि लोगो ने मैदान छोड़ दिया है |बढ़पुर से कुल उम्मीदवार 77 चुनाव मैदान में है |और कमालगंज में 90 उम्मीदवारों में अब केवल 82 ही चुनाव मैदान में बचे है |