ब्रेकिंग न्यूज: बीडीसी प्रत्याशी के पति को कोख में गोली मारी

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS Politics

shyam palफर्रुखाबाद: थाना मऊदवाजा क्षेत्र ग्राम टीकानगला निवासी 28 वर्षीय श्यामवीर पुत्र श्रीराम पाल को अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर घायल कर दिया| घायल को परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया| पुलिस जाँच में जुटी में है|

घायल के पिता श्रीराम पाल ने बताया कि उसकी पुत्र बधू बसुधा पत्नी श्यामवीर गाँव से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ रही है| श्यामवीर आज फर्रुखाबाद में किसी काम से गया था| जब वह बाइक से वापस आ रहा था| तभी गडरियन नगला तिराहे के निकट किसी अज्ञात हमलावर ने उसके गोली मार दी| जिससे वह घायल होकर गिर गया| किसी ने श्यामवीर के फोन पर घटना की सूचना दी| परिजनों ने मौके पर घायल पड़े श्यामवीर को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|