नियुक्ति पत्र जल्द मिलने की चाह में डीएम से मिले चयनित शिक्षक

Uncategorized

teacherफर्रुखाबाद: 29 हजार जूनियर के शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया में डाक द्वारा नियुक्ति पत्र घर पर जाने की प्रक्रिया को लेकर राजी नही हुये चयनित शिक्षक जिलाधिकारी से मिले| जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द नियुक्ति पर उपलब्ध कराये जाने का भरोसा दिया|

जूनियर के गणित व विज्ञानं वर्ग के दर्जनों समायोजित शिक्षक जिलाधिकारी से मिले उन्होंने कहा की विभाग ने उन्हें डाक द्वारा नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराये जाने की बात कही है| जिसमे काफी समय लग सकता है| चयनित शिक्षको ने डीएम से कहा कि उन्हें हाथ में ही तत्काल नियुक्ति पत्र दिये जाये जिससे समय से वह तैनाती सुनिश्चित कर सके|

जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने सभी को जल्द नियुक्ति पत्र दिये जाने का भरोसा दिया है| बीएसए योगराज सिंह ने बताया की सभी को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है| विभाग के सभी कर्मी कार्य में लगे है| सभी को समय से नियुक्ति पत्र जारी कर दिये जायेगे|