अंदर की बात: शमसाबाद जिला पंचायत में भी पहले से तय है बीजेपी के प्रत्याशी!

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी कब क्या करने जा रही है यह उसके कार्यकर्ता को भी नही पता चल पाता | बीजेपी में यह भी खास बात है की जिस व्यक्ति के अपने पूरे जीवन को भाजपा को दे दिया|panchayat-election उसे भी मौके पर या जरूरत के समय केबल ठेंगा ही दिखाया जाता है| यही पार्टी के बीच गुटवाजी को हर चुनाव में जन्म देता है| जब टिकट की बात आती है तो पार्टी के बड़े नेताओ के रहमो-करम पर कार्यकर्ता का चुनावी भविष्य लगा दिया जाता है| यही कुछ वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी बनने को लेकर भाजपा में चल रहा है|

शमसाबाद प्रथम से बीजेपी से डॉ० हेम चन्द्र राजपूत चुनाव मैदान में है| वह वर्तमान में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भी है| पूर्व में वह जनक्रांति पार्टी में सासंद मुकेश राजपूत के साथ रहे और विलय के बाद एक साथ ही बीजेपी में शामिल हुये| नगर पालिका का भी भी चुनाव लड़ चुके है| इसके साथ ही पार्टी के दमोदर दास राजपूत, लखनराजपूत व दलवीर राजपूत ने भी दावेदारी की है| लेकिन पार्टी के भरोसे मंद सूत्र बताते है कि डॉ० हेमचन्द्र राजपूत की टिकट को पक्का कर दिया गया है|

शमसाबाद द्वितीय से प्रदीप वर्मा जो की वर्तमान में किसान मोर्चा के महामंत्री है| प्रदीप की टिकट भी पक्की मानी जा रही है| जबकि इस क्षेत्र से भाजपा के मंडल अध्यक्ष रहे कुंबर जीत प्रधान भी अपनी दावेदारी कर रहे है| लेकिन टिकट की चासनी प्रदीप वर्मा को ही चाटने को मिलेगी| वही शमसाबाद तृतीय से महेश गंगवार जो की पूर्व में राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से चुनाव लदे थे की भी टिकट पक्की मानी जा रही है| जबकि इसी सीट से सुनील रावत जो पूर्व में भाजपा के जिलामंत्री रहे है व पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है| लेकिन उनके जिला पंचायत पद के लिये कमल पर बैठना मुश्किल माना जा रहा है|

शमसाबाद चतुर्थ से घुमईया रसूलपुर गिरीश चन्द्र राजपूत दावेदारी कर रहे है लेकिन टिकट भाजपा के एक बड़े नेताओ के करीबी देशराज शाक्य की पुत्र बधू दमयंती पत्नी राजीव कुमार को दी जा रही है| यही समीकरण रहे तो चुनाव आते-आते भाजपा में एक बार विरोध के स्वर नजर आ सकते है|