खबर का असर: आरक्षण सूची को लेकर बीजेपी का हल्लाबोल

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: बीते दिन जेएनआई ने समाजवादी पार्टी के नेताओ द्वारा आरक्षण सूची में कुंडली मारकर बैठने की खबर और आरक्षण सूची में ग्रहण की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था| जिससे भाजपा में आक्रोश व्याप्त हो गया है| जिसके चलते प्रदेश सरकार व प्रशासन की मिली भगत के चलते नेताओ ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया|

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुये| नेताओ ने आरोप लगाया कि आरक्षण को लेकर दिन प्रति दिन बढ़ी तारिक से जनता को गोलमाल की बू आ रही है| जिला पंचायत के आरक्षण के लिये आये दिन नई तिथि जारी की जा रही है| भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया की पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की नियत कुछ साफ नही लग रही| भाजपा नेताओ ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगो ने अपने हिसाब से जिला पंचायत में आरक्षण करा लिया| बीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है और जाँच की मांग भी की है| नेताओ ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर प्रदर्शन भी किया|

इस दौरान मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री विमल कटियार, डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, ममता सक्सेना, अजय राजपूत, सुभाष वर्मा सर्वेन्द्र सिंह गंगवार आदि लोग मौजूद रहे|