कांग्रेस नेताओ ने की संगठन को मजबूत करने पर चर्चा

Uncategorized

cangresफर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिला संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया| जिसके लिये पार्टी नेताओ ने पति रविवार को वार्डो व मोहल्लो में बैठके आयोजित करने की योजना बनाई|

रविवार को शहर के खटकपुरा सिद्दीकी में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है|बिजली की किल्लत से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है| लेकिन सरकार कुछ करने का मन नही बना रही| इसके साथ ही साथ बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भी कांग्रेस नेताओ ने चर्चा की| संगठन को मजबूत करने का मुद्दा छाया रहा| इसके साथ ही साथ कहा गया कि लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ० कमलेश शर्मा व डॉ० मनोज रतमेले का तबादला हो गया है| जिला अस्पताल में किसी कुशल चिकित्सक का तबादला किया जाये|

इस दौरान शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन, जिला सचिव डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, वसीमुज्माखां, नयाब सिंह, नावेद अल्वी साबिर अंसारी, रिजवान आदि लोग मौजूद रहे|