ब्रेकिंग न्यूज: आरक्षण जाँच में सपा प्रदेश सचिव का दखल

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय में आरक्षण सूची के जाँच वाले कमरे में घुसकर अपना दखल दे दिया| उनका विरोध करने की हिम्मत ना ही कोई कर्मचारी कर सका और ना ही अफसर|

जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में चल रहा आरक्षण की सूची का जाँच कार्याक्रम में किसी को भी अन्दर आने की इजाजत नही दी गयी थी| सभी को जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर ही रोका जा रहा था| तभी खबर लिखे जाने के बमुश्किल पांच मिनट पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नवींन कुमार सक्सेना बिना रोक-टोंक आरक्षण जाँच के कमरे में घुस गये| जबकि उनके साथ गये पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव कमरे के बाहर ही खड़े रहे| प्रदेश अध्यक्ष के इस तरह आरक्षण सूची के जाँच वाले कमरे में घुस जाने के लोगो कई कायस लगा रहे है| प्रदेश सचिव तकरीबन 15 मिनट तक अधिकारियो को टिप्स देकर निकल गये| सपा नेता ने बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें 5 बजे का समय मिलने के लिये दिया था| इस लिये वह गये थे| बिना अनुमति वह जिलाधिकारी के आवास पर नही गये थे| उनका आरक्षण से कोई लेना देना नही है|
देर शाम कायमगंज चीनी मिल के उपाध्यक्ष डॉ० सुबोध यादव भी जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय में पंहुचे| जिसको लेकर भाजपा सहित अन्य पार्टियों ने कड़ा विरोध जताया है| साथ ही साथ सत्ता के दबाब में सूची जारी होने का आरोप भी जड़ा है|