हड़ताल से बैंको में 45 करोड़ का कारोबार ठप्प

Uncategorized

HATफर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से जनपद में भी विभिन्य संस्थाओ से इसमे हिस्सा लिया| जिसमे केबल अगर बैंको की बात करे तो तकरीबन 45 करोड़ रुपये का करोबार ठप्प हो गया|

10 बड़े श्रमिक संगठनो ने मिलकर हड़ताल में हिस्सा लिया| जिसमे यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन, आल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज ग्रुप सी, यू पी बिजली कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष समिति राष्ट्रिय डाक कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ फतेहगढ़ मंडल, सड़क परिवाहन के चालको आदि ने बड़े स्तर पर हड़ताल में हिस्सा लिया| सभी ने अपने-अपने तरीके से हड़ताल में हिस्सा लिया| बैंक कर्मचारी बुधवार को सुबह रेलवे रोड स्थित पीएनबी के सामने एकत्रित हुये| जंहा उन्होंने एक साथ हड़ताल का समर्थन किया| इस दौरान मंत्री केदार साह ने कहा कि 45 करोंड का कारोबार हड़ताल के कारण नही हो पाया है| शहर की अधिकांश बैंको में कार्य पूरी तरह बंद रहा|
इस दौरान अध्यक्ष आरसी वर्मा, प्रतीक मिश्रा, आर एन कुशवाह, छोटे लाल, सुभाष चन्द्र, रमा कान्त, अजय, मुकेश कुमार, संजीव, यू के दीक्षित, अनिल श्रीवास्तव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे|

फतेहगढ़ भोलेपुर में यूपी बिजली कर्मचारी संघ ने भोलेपुर के विधुत वितरण खंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया| जिसमे संगठन के अध्यक्ष राम पाल वाथम, सुधीर गुप्ता, अमित मिश्रा, सतीश मिश्रा, राम सागर, शकील खां, शिव कुमार, विनोद कनौजिया राजेश गौतम आदि मौजूद रहे|

आल इंडिया पोस्टल इम्पलाइज यूनियन ग्रुप सी ने भी डाक सहायक, पोस्टमैनो के साथ हड़ताल में हिस्सा लिया| जिसमे संगठन के सचिव राजेश वाजपेयी, शेर सिंह भदौरिया, शफीक अहमद, राजेश अहमद, धर्मेन्द्र कुमार, सुनील वाजपेयी, राम लखन, ऊषा गुप्ता उर्मिला देवी, आदि लोग मौजूद रहे| यूपी एमएस आरए ने भी आवास विकास कालोनी में एकत्र होकर नारेवाजी के साथ प्रदर्शन किया| इस दौरन पंकज दीक्षित, डब्बू मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी(भोले), राघवेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|