पता नही चल सका सलमान खुर्शीद की मौत का कारण

Uncategorized

slman khurshid chahupurफर्रुखाबाद: बीते बुधबार को राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाचुपुर निवासी युवक सलमान खुर्शीद की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन उसकी हत्या के कारण का पता नही चल सका|

पोस्टमास्टर आलम शेर के का 22 वर्षीय पुत्र सलमान खुर्शीद बुधवार को सुबह अपने घर से निकला था| लेकिन दोपहर बाद तक घर नही लौटा| दोपहर के बाद गाँव में ही जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रमेश राजपूत के मकान के पीछे राधेश्याम के खेत में उसका शव पड़ा देखा गया| घटना की जानकारी मृतक के चाचा व गाँव के चौकीदार सकिल ने घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने के दो घंटे बाद थानाध्यक्ष पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जिसके बाद शव को पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था|

गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| सूत्रों से मिली जानकारी जिसमे उसके शरीर पर आधा दर्जन चोटों के निशान पाये गये| इसके साथ ही साथ उसके पेट में एल्कोहल होने की भी पुष्ठी हुई है| हत्या का कारण साफ़ ना होने पर उसक विसरा सुरक्षित कर लिया गया है|