हथियार बंद दबंगो ने घर में बंधक बना पति-पत्नी बच्चो को किया लहुलुहान

Uncategorized

DEVESH KUMARफर्रुखाबाद: नाली के मामूली विवाद में दबंगों ने घर के अन्दर बंधक बना कर पूरे परिवार को ही हथियारों की वटो, लाठियों, ईट आदि मार-मार कर लहुलुहान कर लिया| पुलिस ने मौके से पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट भऊआ नगला निवासी देवेश के साथ पडोस के रविन्द्र चौहान के साथ नाली का पानी निकलने को लेकर विवाद चल रहा है| बीते दिन भी हुये विवाद में देवेश के ओपुत्र संदीप के गम्भीर चोट आयी थी| लेकिन उसमे पुलिस न कोई कार्यवाही नही कि| जिसके चलते दबंगो के हौसले आसमान पर हो गये|

देवेश के पुत्र संदीप ने बताया कि शनिवार क सुबह तकरीबन नौ बजे रविन्द्र अपने पुत्र सुधीर, संजीव व एक दर्जन असलाहधारी लोग उसके घर में घुस गये और जमकर पूरे परिवार को पीट दिया| जिसमे देवेश की पत्नी उषा देवी, 19 वर्षीय पुत्र संदीप, पुत्री संगीता, 25 पुत्री पूनम व उसके पति कादरी गेट निवासी मुकेश वाजपेयी को हथियारों की वटो से पीट दिया| कई ने लाठी डंडो व ईंट पत्थर से परिजनों को पीटा| जिससे सभी लहुलुहान हो गये| घटना की सूचना पर पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरनाथ सिंह ने मौके पर पंहुचकर रविन्द्र व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया| उसका शन्ति भंग में चालन किया गया है|