सपा की साइकिल रैली में शामिल होने जा रहे किशोर को रोडवेज ने रौंदा

Uncategorized

dr jitendr prdipफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी की निति-रीति के प्रचार प्रसार के लिये पार्टी नेताओ द्वारा जनपद में बीते कई दिनों से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है| जिसके चलते बुधवार को साइकिल यात्रा में शामिल होने जा रहा किशोर शहर कोतवाली क्षेत्र के दिनदयाल बाग निवासी 15 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र कल्लू को रोडवेज ने रौदकर मौत के घाट उतार दिया| आक्रोशित परिजनों ने जाम लगा दिया| बाद में सपा नेताओ के भरोसे के बाद परिजनों ने जामखोला|

किशोर जितेन्द्र सुबहत करीबन आठ बजे बघार मेडिकल कालेज से शुरू होने जा रही साइकिल यात्रा में शामिल होने अपनी साइकिल से जा रहा था| तभी मसेनी चौराहे के निकट पांचाल घाट से इटावा डिपो की रोडवेज बस ने जितेन्द्र के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे रिफर कर दिया गया| जंहा रास्ते में उसने दम तोड़ दिया| आक्रोशित परिजन पुन: मसेनी चौराहे पर पंहुचे और शव रखकर जाम लगा दिया|
जाम लगने की सूचना मिलने पर फतेहगढ़ कोताव्ल अजीत सिंह व फर्रुखाबाद कोतवाल राजेश्वर सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| कूद देर बाद सपा नेता डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल मौके पर पंहुचे| उन्होंने मृतक के पिता कल्लू व अन्य परिजनों से बात की|

प्रदीप यादव ने कोतवाल राजेशवर सिंह से नाराजगी व्यक्त कर कहा की आप पेड़ के नीचे खड़े है और पीड़ित धुप में चिल्ला रहे है| इसके बाद डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव ने फोन से एसडीएम से वार्ता कि| उन्होंने किशोर के परिजनों को आर्थिक लाभ देने की भी मांग की| डॉ० जितेन्द्र ने भी पीड़ित परिवार को नकद आर्थिक सहायता दी है| कोतवाल आरपी यादव ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|