महिलाओ को अश्लील गाली देनें में फंस सकते है कोतवाल तिवारी व डिप्टी सीएमओ

Uncategorized

anup tivari dr rajvirफर्रुखाबाद: मुख्य चिकित्सधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करने के दौरान हुई मारपीट व विवाद में फतेहगढ़ कोतवाल अनूप तिवारी, एसीएमओ डॉ० राजवीर सिंह महिलाओ से अश्लील गाली देनें के मामले में फंस सकते है| कोतवाली में कई लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है|

माया अस्पताल में मौत की नीद सोई प्रसूता दुर्गा पत्नी विमल शाक्य की बहन रूपा शाक्य पुत्री देवी सिंह शाक्य ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी है| जिसमे कहा है कि प्रार्थी की साथी रिश्तेदार धरने पर बैठी थी| जिस पर सीएमओ द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया| दुर्गा व उसके मासूम नवजात की मौत पर हो रहे धरने में मै भी शामिल थी| फर्रुखाबाद विकास मंच की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य भी वंहा आ गयी| तभी वहां मौजूद डिप्टी सीएमओ राजवीर सिंह लिपिक ऋषि तिवारी, डॉ० पूनम शर्मा, उनके पति सतीश राजपूत, सीएमओ कार्यालय में कार्यरत निष्ठां श्रीवास्तव व कोतवाल अनूप तिवारी अन्य पुलिस कर्मी आ गये और उन्होंने शकुन्तला शाक्य व किशन कली, सोनी कठेरिया व सुनीता शाक्य आदि महिलाओ को माँ बहन कि गाली व जाति सूचक गाली भी दी| \

कार्यालय से बाहर लात थप्पड़ मारते हुये भगा दिया| महिलाओ ने कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया है| इसके साथ ही साथ बंधक बनाये जाने का भी जिक्र भी किया गया है| घटना के सम्बन्ध में तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली में दी गयी है| पुलिस के आला अधिकारी जाँच में जुट गये है|