हास्य:फेशबुक से ही चुना जायेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Uncategorized

faफर्रुखाबाद: खबरीलाल से चौक पर मिले गुप्ता जी ने बड़े मजे से कहा की क्या भाई साहब लोग कहते है की प्रदेश सरकार ने कुछ नही किया| जंहा देखो वंहा इस समय तो सरकार की तारीफ में लोग पुल बांध रहे है| खबरीलाल के चेहरे पर उत्सुकता के भाव उभर आये| जानने की उत्सुकता बलबती हो गयी| अब बता भी दीजिये गुप्ता जी क्या सरकार ने यैसा कौन सा काम कर दिया| गुप्ता जी बोले अरे खबरीलाल खबर है की इस बार जिलापंचायत अध्यक्ष फेश बुक से चुना जायेगा| लोग वोट भी डाल रहे है| यह कारनामा प्रदेश सरकार के सहयोग से ही सम्भव हुआ है|

चर्चा है की इस बार जिलापंचायत अध्यक्ष के लिये चुनाव नही होंगे बल्कि फेशबुक पर जिसे ठीक समझो वोट देदो वह ही बन जायेगा जिला पंचायत अध्यक्ष| खबरी लाल वोले तो क्या फेशबुक पर मतदान शुरू भी हो चूका है| गुप्ता जी तपाक से बोले और क्या हम ने तो अध्यक्ष को अपना वोट दे दिया| खबरी लाल फेशबुक पर वोट पड़ते कैसे है| बड़ा आसान है वह जिसे वोट देना है उसके नीचे अपनी प्रतिक्रिया लिख दो की आप ही हमारे जिला पंचायत के अध्यक्ष है| खबरी लाल फिर बोले तो गुप्ता जी आप ने अपना वोट किसे दिया| अब किसे देगे पव्लिक के फेश पर जिसका राज वही हमारा सरताज| समझ गये ना| यदि प्रतिक्रिया (वोट किसी और के नाम लिख दो तो अपनी ग …..कटवा लो| ना बाबा ना मै अपने नेता जी के आलावा किसी के बारे में वोट डालने की सोच तक नही सकता| मेरी मानो तुम भी उन्ही की हा में हां करो पीछे चाहे भले ही उनसे गद्दारी कर देना| मै भी यही करने वाला हूँ|

गुप्ता जी खबरी लाला से बोले लेकिन देख लेना भाई अभी लोग उन्हें झाड़ पर चढ़ा रहे है बाद में कैसी फजीयत कराये| अभी लोग फेशबुक पर उन्हें ही अध्यक्ष बना रहे है| बाद में परिणाम आने पर कोई दिखाई नही देगा| जनता किसे पसंद करती है किसे नही यह उनसे कहे कौन| जो बोले वही कुंडी खोले| वैसे सभी जिला पंचायत के सदस्य तक अभी चुनाव लड़ने के लिये तैयार नही हो पाये और वे अध्यक्ष भी नही टेक्नोलाजी से बने जा रहे है| खबरीलाल उनका तो जबाब नही| जिला पंचायत सदस्य बाद में चुनाव लड़ते रहेगे| अब इतनी तो उनकी चलती ही है|………………………..