दरोगा ने सपा कार्यकर्ता का सर फोड़ा

Uncategorized

bablu spaaaफर्रुखाबाद :समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को दरोगा ने जमकर पीटा| दरोगा के द्वारा की गयी मारपीट में उसका सर फट गया| किसी तरह पुलिस के चंगुल से बचकर वह सपा कार्यालय पंहुचा| उसको खून में लतपथ देख सपा कार्यकर्ता भडक गये| सपा नेताओ ने पुलिस के आला अधिकारियो से बात कर दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट बगिया निवासी बबलू सोमवंशी पुत्र रामकुमार सोमवंशी ने सपा कार्यालय में बताया की उसका बच्चा नाली में गिर गया था| वह पांव में लगा किचड धोने के लिये पड़ोसी प्रेम सागर के नल पर चला गया| उन्होंने इसका विरोध किया| तो विवाद होने लगा| प्रेम सागर की पत्नी शाशि की सूचना पर कादरी गेट चौकी के दरोगा राजेश कुमार अपने चार-पांच सिपाहियों को लेकर आये और उस पर नशीला पदार्थ लगा कर जेल भेजने की धमकी देने लगे| तभी बबलू ने उसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करने को कहा| बबलू का आरोप है की दरोगा मुख्यमंत्री को गाली देते हुये बोला बहुत नेता बनता है| बबलू ने बताया की दरोगा ने उसे जमकर पीट दिया| लाठी लगने से उसका सर फट गया| घटना के सम्बन्ध में सपा नेताओ ने अपर पुलिस अधीक्षक से बात की| पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को तररीर दी|

चौकी प्रभारी राजेश ने बताया की बच्चों-बच्चो का विवाद था दोनों में सुलाह हो गयी है| उसके साथ कोई मारपीट नही की गयी|