मृतक प्रसूता के परिजनों व अस्पताल कर्मचारियों के वयान दर्ज

Uncategorized

maya asptalफर्रुखाबाद: आवास विकास स्थित माया हास्पिटल में बाग लकूला निवासी जच्चा दुर्गा पत्नी विमल शाक्य की व उसके नवजात की मौत के बाद अधिकारीयो ने अस्पाताल में दूसरे दिन भी जाँच की|

नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन के साथ अपर चिकित्साधिकारी डॉ० राजवीर ने सोमबार को माया अस्पताल पंहुचकर अभिलेखों की जाँच की| अधिकारियो ने माया अस्पताल के सभी महिला कर्मचारियों के वयान के साथ साथ पीड़ित पक्ष के लोगो के भी वयान दर्ज किये| पीडिता के परिजनों में सिटी मजिस्ट्रेट से कहा की उन्हें अस्पताल के कर्मचारियों की सूची चाहिए| जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा की सूची सूचना के अधिकार से ही मिल सकती है| जिस पर पीड़ित के परिजनों ने तत्काल दस रूपये लगाकर एक निवेदन पत्र डॉओ राजवीर को दिया| उन्होंने सूची उपलब्ध कराने की बात कही है|