अब तुम्हारे हबाले वतन साथियों

Uncategorized

jalफर्रुखाबाद: स्वगीय मणीन्द्र नाथ बनर्जी के 82 वे पूण्य स्मृति दिवस पर उनके बलिदानों की याद को शब्दों में पिरोकर जब वक्ताओ ने कहा तो पूरे माहौल ही देश भक्ति की धारा में गोते खाने लगा| वयोवृद्ध लोगो ने कहा कर चले हम फ़िदा जाने तन साथियो अब तुम्हारे हबाले वतन साथियों|

केंद्रीय कारागार में स्वगीय मणीन्द्र नाथ बनर्जी के स्मारक पर आयोजित गोष्ठी में पंहुचे अपर जिलाधिकारी मनोग सिधल, सिटी मजिस्ट्रेट पीके जैन,अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया ने उनकी प्रतिमा पर देशभक्ति के तरानों के बीच पुष्प अर्पित किये| इस दौरान एडीएम ने कहा की हमे अपने क्रांतिकारियों के इतिहास से सीखने की आवश्यकता है| देश अमर शहीद मणीन्द्र नाथ बनर्जी के बलिदान को हमेशा याद रखेगा|

जबाहर सिंह गंगवार ने कहा की देश की सभी जेले युवा पीडी के लिये तीर्थ स्थल है| जिनमे कोई ना कोई क्रांतिकारी आजादी की लडाई में बंद हुआ और शहीद हो गया| उन्होंने संसद शहीद कमलेश कुमारी के नाम से एक स्मारक बनाये जाने की बात पर जोर दिया| भाजपा नेता प्रभात अवस्थी ने फर्रुखाबाद की स्थापना बंगश होने का प्रचार करने की बात का विरोध किया| उन्होंने कहा जिले के पंडाबाग़ व सिंगी जी का इतिहास हजारो साल पुराना है| जिसके विषय में कोई नही जानता| उन्होंने जनपद की स्थापना के विषय में गलत भ्रान्ति फ़ैलाने का विरोध किया| कार्यक्रम में आये अरुण कुमार बौद्ध ने कहा की वर्तमान में देश की राजनीति कुछ धनाड्य लोगो के हाथ है| हमारे संसद में नेता नही कटपुतली बैठती है| जिनका रिमोट किसी दूसरे के हाथ में है| पूर्व विधायक महरम सिंह, पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये| वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को साल भेट की|

इस दौरान गोवा मुक्त आन्दोलन के मोहम्मद कैसर खां, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी, बसपा नेता राम नरेश गौतम, स्वतन्त्रता सेनानी जागेश्वर प्रसाद के पुत्र सुभाष सक्सेना, तहसीलदार सदर, पुष्पेन्द्र यादव, अतुल कपूर, सपा नेत्री पूर्णिता राठौर आदि लोग मौजूद रहे| कार्यक्रम का संचालन डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने किया|