जिला जेल में चली गोली से घायल बंदी को लोहिया अस्पताल भेजा गया, जेल में बंदी बेकाबू

Uncategorized

DISTRICT JAIL FATEHGARHफर्रुखाबाद: जिला जेल में बंदियों के बबाल के बाद चली गोली में गंभीर रूप से घायल बंदी अरविन्द उर्फ़ अल्लू को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भेजा गया है| अरविन्द के भाई सीढे चकरपुर के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह अरविन्द के घायल होने की सूचना पर जिला जेल में पहुंचे थे| उन्हें काफी देर तक गुमराह किया गया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है| इसके बाद जिलाधिकारी पवन कुमार ने घायल को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजने की व्यवस्था करायी| अरविन्द की गर्दन के पास गोली लगने की खबर है| खबर लिखे जाने तक जेल में स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है| बंदी जेल की छतो पर चढ़े हुए है|

ARVIND KUMARदेर शाम बंदी राजेन्द्र की इलाज के अभाव में मौत के बाद बंदियों ने बबाल काट दिया| जिस पर अलार्म बजकर उन पर लाठी चार्ज किया गया| इस पर बंदी भड़क गए और बबाल बढ़ गया| हालात को काबू में करने के लिए जेल प्रशासन की ओर से गोली चलाई गयी| खबर है कि बंदियों की ओर से भी तमंचो से फायरिंग हुई| फायरिंग की घटना में अरविन्द सहित कई बंदी घायल बताये जा रहे है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]