प्रसूता व नवजात की मौत पर अस्पताल में फिर बबाल

Uncategorized

maaya asptalफर्रुखाबाद:शहर क्षेत्र के आवास विकास स्थित माया अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया| जब प्रसूता व नवजात की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस जाँच में जुटी है| दोनों शवो को का साथ पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है|

कोतवाली क्षेत्र के ही बाग़लकूला निवासी विमल शाक्य ने अपनी 34 वर्षीय पत्नी दुर्गा को प्रसब पीड़ा होने पर माया अस्पताल में बीती शुक्रवार की रात तकरीबन 10 बजे भर्ती कराया| कोतवाली में मृतका के पति विमल के द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है की भर्ती कराने के बाद उनकी बात चिकित्सक से हुई| उन्होंने बताया की प्रसब हो जायेगा| पत्नी से एक बच्ची पैदा हुई| पर चिकित्सक ने पत्नी व बच्ची से मिलने नही दिया| सुबह कर्मचारियो ने बताया की पत्नी व बच्ची की मौत हो चुकी है| आरोप लगाया की मेरी पत्नी व बच्ची की मौत लापरवाही के कारण हुई है| घर जाकर देखा की पत्नी के दांत टूटे हुये है और जीभ भी कटी है| लाश घर पर रखी है| पुलिस ने शव का तहरीर मिलने पर मृतका के घर पर ही पंचनामा भर कर दोनों शवो को सील कर दिया| लेकिन परिजनों ने शव को ले जाने नही दिया| उन्होंने पहले प्रसब के दौरान के सीसीटीवी फुटेज दिये जाने की मांग की| अस्पताल कर्मियों के अनुसार नवजात को पहले ही साँस सम्बन्धित समस्या होने पर रिफर कर दिया गया था| महिला को हालत गम्भीर होने पर ले जाने की सलाह दी गयी थी|

अस्पताल में बबाल होने की सूचना पर कोतवाल राजेश्वर सिंह अस्पताल पंहुचे| उनके पंहुचने के बाद आईएमए के सचिव डॉ० विपुल अग्रवाल व डॉ० उदय राज भी पंहुचे| कोतवाल ने घटना के सम्बन्ध में पूंछतांछ की| उन्होंने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जाँच की जायेगी| दोनों शवो का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

डॉ० पूनम शर्मा ने बताया की प्रसूता दुर्गा के प्रसब के बाद खून निकलना शूरू हो गया था| हालत जादा गम्भीर थी| जिस पर हमने मरीज के परिजनों से उसे ले जाने के लिये कहा तो उन्होंने ले जाने में असमर्थता व्यक्त कर दी| अधिक रक्तस्राव होने से दुर्गा की मौत हुई है| अस्पताल की तरह से इलाज में कोई लापरवाही नही की गयी|