पत्रकार जगेन्द्र की हत्या पर हिजाम का कैंडिल मार्च

Uncategorized

hijamफर्रुखाबाद: बीते चंद दिन पूर्व सत्ता धारी मन्त्री क इशारे पर पुलिस द्वारा जिन्दा जलाये गये शहजहाँपुर के पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या किये जाने को लेकर उनकी आत्मा की शांति के लिये हिजाम नेताओ ने कैंडिल जुलुस निकाला|

हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में निकाला गया कैंडिल जुलुस पक्कापुल से किराना बाजार होते हुये चौक तक गया| जंहा संगठन के पदाधिकारियों ने कहा की वर्तमान सपा सरकार में कलमकार ही सुरक्षित नही है तो हमे समझ लेना चाहिए की प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है| शहीद पत्रकार के द्वारा मृत के पूर्व दिये गये बयान के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही की है| वही प्रदेश सरकार ने अपने मंत्री मोह को अभी नही छोड़ा है| व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा की प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में मदद करे| इसके बाद सभी ने चौक पर दो मिनट का मौन रखा|

इस दौरान राहुल भाटिया, संजय गर्ग, जयंती सिंह, तिलक सिंह, अंकित मिश्रा, प्रिंश अग्निहोत्री, प्रमोद गुप्ता, सुदेश राजपूत, कुलदीप गुप्ता, डॉ गायत्री मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|