परशुराम जयंती पर राष्ट्रिय अवकाश घोषित करे सरकार

Uncategorized

brahman sbhaaफर्रुखाबाद:राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा के द्वारा जनपद की कार्यकारणी का गठन किया गया| जिसमे ब्राहमण समाज को एक जुट होकर समाज के हित में कार्य करने की सलाह दी गयी|

बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कार्यकारणी की समीक्षा करायी| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा की जब भीमराव अम्बेडकर व लोहिया की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित है तो फिर ब्राह्मणों के प्रेरणा स्रोत भगवान परशुराम की जयंती पर सरकार अवकाश घोषित क्यों नही कर रही| उन्होंने कहा संगठन 21 जून को पुरे देश के पदाधिकारी विधान सभा लखनऊ के बाहर होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेगे| जिसमे परशुराम की जयंती पर अवकाश घोषित होने की बात प्रमुखता से उठाई जायेगी|

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने की| इस दौरान नवीन मिश्रा, अनुराग दुबे, संजीव मिश्रा बाबी, प्रदेश सचिव राहुल दुबेआदि मौजूद रहे| इसके साथ ही नगर अध्यक्ष शिवम् दुबे, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चन्दन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला महामंत्री शिवम् दुबे, महा सचिव गोपाल दुबे व राहुल उपाध्याय, जिला सचिव अभिषेक दुबे, एवं बैभव शुक्ला, को पदाधिकारी नियुक्त किया गया| कार्यक्रम का संचालन चन्दन मिश्रा ने किया|