बीमार्ट में चोरो ने लगाया नकब

Uncategorized

chori 348फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई स्थित बीमार्ट को चोरो ने बीती रात अपना निशाना बनाया| उसमे नकब लगाकर नकदी व कपड़े चोरी कर लिये| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|

बीती शुक्रवार की रात चोरो ने बीमार्ट के दक्षिण की दीवार में नकाब लगाकर अन्दर घुस गये| उन्होंने काउंटर में रखे 25 हजार रुपयों के साथ-साथ एक कैमरा भी चोरी कर लिया| इसके बाद उन्होंने शोरुम में रखे कपड़ो पर भी हाथ साफ कर लिये| सुबह घटना की जानकारी चौकीदार सुनील निवासी तलैया फजल इमाम को हुई तो उन्होंने आईटीआई चौराहे के निकट किराये पर रह रहे शोरुम के मैनेजर रामनिवास भदौरिया को जानकारी दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को सूचित किया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|