भूमि विवाद में चली गोली,सगे भाईयो सहित कई जख्मी

Uncategorized

goliफर्रुखाबाद: शनिवार को भूमि जोतने को लेकर उपजे विवाद में गोली चल गयी| जिमसे दो सगे भाईयो सहित कई लोग जख्मी हो गये| पुलिस ने गोली लगने से घायलो का लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराया|

कम्पिल थाना क्षेत्र के ग्राम बादाम नगला निवासी 60 वर्षीय रामभरोसे ने कटरी में कुछ खेत को जोतने का प्रयास किया| जिसकाविरोध करने पर गाँव के ही कुछ दबंगो ने उनके मारपीट कर दी| मारपीट में रामभरोसे, 55 वर्षीय सोमवती, 60 वर्षीय तिलक सिंह जख्मी हो गये| जबकि आरोप है की कुछ लोगो ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया| जिससे रामभरोसे का पुत्र 30 वर्षीय शिवपाल व 20 वर्षीय जयपाल के गोली लग गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों का एक्से लोहिया अस्पताल में कराया|

थानाध्यक्ष कम्पिल सुदीप मिश्रा ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|