नदी के किनारे मिला युवती का शव

Uncategorized

htyaaफर्रुखाबाद:नही के किनारे शव पड़ा होने की सूचना पर भीड़ लग गयी| शव की शिनाख्त नही हो सकी| मामला सीमा विवाद में भी फंसा रहा| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना मेरापुर क्षेत्र के काली नदी में एक युवती का शव पड़ा होने की जानकारी मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया| मामला थाना भोगांव व मेरापुर के सीमा विवाद का था| पहले सूचना मिलने पर भोगांव थाने के थानाध्यक्ष मनोहर सिंह यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| जाँच के बाद पता चला की घटना स्थल उनके थाने का नही है| जिसके बाद वह वापस लौट गये| घटना स्थल थाना मेरापुर का निकला| मृतक युवती नील रंग की सलवार व काले रंग का कुर्ता पहने हुये थे| उसका शरीर जला हुआ था|

थानाध्यक्ष मेरापुर सलिग्राम वर्मा ने बताया की युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है| शिनाख्त नही हो पायी है| जाँच की जा रही है|