हादसा:कोल्ड स्टोरेज में भराव डालते समय चार मजदूर दबे, एक की दर्दनाक मौत

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोल्ड में बनी खाई में मिट्टी भर रहे चार मजदूर अचानक उसकी मिट्टी धसने से उसमे दब गये| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी मजदूर धीरज शाक्य की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि अन्य तीन घायल हो गये| मजदूर की मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया| उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया| लेकिन बाद में मुआवजे का भरोसा मिलने पर लोग शांत हुये|

बाबू सिंह यादव के ग्राम आबाजपुर में निर्माणाधीन राजा भैया कोल्ड स्टोरेज में निर्माण के बाद गहरी खाई बन गयी थी| जिसमे मिट्टी डालने का कार्य 16 वर्षीय धीरज पुत्र अनिल शाक्य निवासी नेकपुर खुर्द, अजीत शाक्य पुत्र भंवरपाल, गौतम पुत्र झब्बूलाल शाक्य, गोपाल पुत्र रविन्द्र शाक्य कर रहे थे| सुबह तकरीबन 9:45 पर अचानक मिट्टी का भराव डालते समय टीला भरभराकर चारो के ऊपर गिर गया| जिसमे चारो मजदूर टीले के अन्दर दब गये| धीरज सबसे अन्दर दबा| चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पंहुचे और चारो मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला| जिसमे धीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया| जबकि अन्य तीन चुटहिल हो गये|

आक्रोशित लोगो ने कायमगंज मार्ग पर जाम लगा दिया| जिसमे गुस्साये लोगो ने मुआवजे की मांग की| मौके पर ग्राम पंचायत अर्राहपहाडपुर की प्रधान राजकुमारी के पति रमेश यादव पूर्व प्रधान भी आ गये| उन्होंने लोगो को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाकर जाम खुला दिया| घटना बाद पुलिस मौके पर नही पंहुची|

Name *

Email *

Website