माफिया को प्रतिबंधित कारतूस सप्लाई होने में जेल अधीक्षक नपे

Uncategorized

ram kumar tripathi jailफर्रुखाबाद: बीते दिनों एसटीएफ द्वारा सेन्ट्रल जेल में बंद माफिया उदय भान व सुभाष ठाकुर को पुलिस के प्रतिबंधित कारतूस सप्लाई होने का मामला प्रकाश में आने से शासन ने जेल अधीक्षक राम कुमार त्रिपाठी का तबादला कर दिया है| वही तबादले के पीछे आई जी के निरिक्षण में मिली खामिया भी बताई जा रही है |

प्रदेश शासन ने अधीक्षक राम कुमार त्रिपाठी को तबादला जिला कारागार आजमगढ़ अधीक्षक पद पर कर दिया है। तबादले के संबंध में शुक्रवार को आदेश प्राप्त हो गये हैं। माफिया उदयभान और उनके भतीजे सुभाष ठाकुर को प्रतिबंधित बोर के कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में एसटीएफ लखनऊ द्वारा कई जिलों के आर्मोरर व उनके एक गुर्गे को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के दरोगा संदीप सिंह द्वारा 5 मई को फतेहगढ़ कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।जिसकी जाँच अभी चल रही है|

कारागार विभाग के आईजी देवेंद्र सिंह को सेंट्रल जेल के निरीक्षण के दौरान भी अनियमिताएं मिली थीं। आईजी के आदेश पर डीआईजी वीके शेखर ने सेंट्रल जेल में जांच की थी। जांच में अनियमिताओं की पुष्टि हुई थी। डीआईजी की जांच के आधार अभी अन्य जेल कर्मियों पर भी गाज गिरने के आसार हैं।