थानाध्यक्ष पिटाई मामला: खाकी नही दिला पा रही खाकी को न्याय

Uncategorized

UPPफर्रुखाबाद: बीते लगभग एक माह पूर्व 29 अप्रैल को पुलिस लाइन गेट पर सपा नेताओ द्वारा जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा को पीट दिया गया था| जिस पर जिले से लेकर प्रदेश तक बखेड़ा खड़ा हो गया था| पुलिस अधीक्षक विजय यादव व जिलाधिकारी एनकेएस चौहान के द्वारा निष्पक्ष जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया गया थ| लेकिन एक माह गुजर जाने के बाद भी अभी जाँच कछुआ चाल चल रही है| खाकी खाकी को न्याय नही दिला पा रही है|

विदित हो की मुलायम सिंह यादव आवास विकास स्थित गेस्ट हॉउस से एक शादी समारोह से वापस पुलिस लाइन जा रहे थे उनके पीछे-पीछे कई सपा नेता भी अपनी गाडियों से जा रहे थे| जिसमे सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुबोध यादव व कल्लू यादव वाहनों से अपने समर्थकों के साथ हेलीपैड पर जाने के लिये पुलिस लाइन गेट पर पहुंच ।मुलायम सिंह के स्कोट की गाड़ी जैसे पुलिस ल़ाइन गेट से अन्दर घुसी तभी पुलिस लाइन का मुख्य गेट मौके पर तैनात जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दरोगा मनोज कुमार, हरिओम त्रिपाठी व सिपाही मुकुल कुमार ने गेट बंद कर वाहन रोक दिये। जिस पर जिलाध्यक्ष के पुत्र सुधीर यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत, जिला पंचायत सदस्य के पुत्र एके राठौर व उनके समर्थकों ने गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। सपा नेता ने जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा व सिपाही मुकुल कुमार पर डंडा चला दिया था । जिससे दोनों गिर गये। थानाध्यक्ष की मदद में आये अन्य पुलिस कर्मियों को भी सपा नेताओं ने पीट दिया।
लेकिन घटना के बाद सपा नेताओ ने किसी भी पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने से साथ इंकार कर दिया था| वल्कि उल्टा पुलिस पर ही आरोप लगा दिये थे| फतेहगढ़ कोतवाली में घटना के सम्बन्ध में सपा नेताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| मुकदमे की विवेचना कायमगंज कोतवाल रूम सिंह यादव कर रहे है| विवेचक रूम सिंह यादव ने बताया की विवेचना चल रही है|जाँच पूर्ण होने पर कार्यवाही की जायेगी|