पंडे ने बुलाये गुंडे, भाई चारा कमेटी से विवाद

Uncategorized

gangaa 236फर्रुखाबाद:भाई चारा एकता संस्थान के पदाधिकारियों ने रविवार को गंगा तट पर जाकर सफाई अभियान चलाया| जिसको लेकर उनकी गंगा तट पर रहने वाले पंडो से विवाद हो गया| पंडो ने फोन कर कई अराजकतत्व बुला लिये| जैसे तैसे मामले को शांत किया गया|

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोनू ठाकुर के नेतृत्व में कई पदाधिकारी दुर्वासा आश्रम पंहुचे| संगठन ने गंगा तट के किनारे-किनारे सफाई अभियान चलाया| खंडित मुर्तियां जमीन में दबा दी गयी| इसके साथ ही कूड़ा कचड़ा को आग जलाकर नष्ट किया गया| इसी दौरान पदाधिकारियों ने गंगा के किनारे बैठे पंडो को कूड़ा कचड़ा ना करने ही हिदायत दी| जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया| पंडो ने फोनपर ही अपने कुछ दबंग किस्म के लोग बुला लिये| जिनके साथ पदाधिकारियों की जमकर कहा सुनी हो गयी| बाद में जैसे तैसे मामले को रफा दफा कर दिया गया|
इस दौरान हरीप्रताप, आदेश सिंह, सूरज वाथम, अनूप शाक्य, पिंकी वर्मा, आदेश यादव, शकील सिद्दीकी, राजेश श्रीवास्तव, हरी प्रताप आदि लोग मौजद रहे|