भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में लगाया जाम

Uncategorized

dr raksh paalफर्रुखाबाद: भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क जाम कर दी| तकरीबन एक घंटे तकरहे जाम में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की गयी|

डॉ० रक्षपाल राजपूत के नेतृत्व में तकरीबन आधा सैकड़ा महिलाओ व पुरुषो ने विजय नगर गढिया के निकट सड़क पर जाम लगा दिया| जिसमे उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कहा कि किसानो को उसकी कीमती भूमि का मोलतोल करने का अधिकार दिया जाये| जमीन का मुआवजा नकद दिया जाना चाहिए| जमीन के मालिक की बिना रजा मंदी के जमीन नही ली जा सके| किसानो व पंचायतो की रजामंदी के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारम्भ नही की जाये|

कई मांगो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ ने रास्ता रोको कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे परशुराम आजाद, हरीश चन्द्र नागर, ओमकार सिंह, लोकवती, शांति देवी, ममता,कुशमा देवी, नन्ही देवी शकुन्तला आदि लोग मौजद रहे|