हिन्दू महासभा में सेंध, विकास मंच में एक दर्जन पदाधिकारी शामिल

Uncategorized

vikas manchफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा को बड़ा झटका लगा है| क्योंकि उसके एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी अबैध बसूली का आरोप लगाकर फर्रुखाबाद विकास मंच में शामिल हो गये|

शहर के कादरी गेट स्थित विनीता सक्सेना के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में एक दर्जन सदस्यों नर विकास मंच का दामन थाम लिया है| विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन के अनुसार हिन्दू महासभा के दीपक त्रिवेदी, आशुतोष दीक्षित, ज्ञानेंद्र यादव, सुनील सक्सेना, अमित वर्मा आदि एक दर्जन पदाधिकारी विकास मंच के खेमे में चले गये| आशुतोष दीक्षित ने आरोप लगाया कि हिन्दू महा में अबैध बसूली की जाती है| तथा हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता गुंडई करते है| इस दौरान सुभाष दीक्षित, विनय मिश्रा, रवि श्रीवास्तव, इशांत साध अरशाद अली, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे|