दावत खाकर लौट रहे ग्रामीण को गोली लगी

Uncategorized

brjesh goliफर्रुखाबाद: सोमबार रात जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव ¨झझुकी निवासी 35 वर्षीय बृजेश सिंह को संदिग्ध हालत में गोली लगने से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

अस्पताल में भर्ती घायल बृजेश ने बताया कि वह सोमवार शाम मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव पीरजात(मुड़गांव) निवासी बालस्टर के पुत्र के तिलक समारोह में गए थे। वह जब दावत से वापस आ रह थे तभी गाँव के ही निकट गोली चलने की आवाज सुनी अचानक गोली उसके टांग में नीचे लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये| देर रात उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घायल का इलाज डॉ० राजकिशोर ने किया लेकिन गोली की स्थित साथ ना होने से उन्होंने एक्सरे कराये जाने की सलाह दी है| थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। मामले की जानकारी की जाएगी।