सपा की भेट चढ़ा ”व्यापारी महासम्मेलन”

Uncategorized

nitin agrval ,prtik, nitin, sibodh spaaफर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन का व्यापारी महा सम्मेलन समाजवादी पार्टी की ही भेट चढ़ गया| जिसमे मंच से लेकर नीचे तक सपा नेता ही नजर आ रहे थे|

संगठन के नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में पंहुचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ मंच पर सपा नेता डॉ० जितेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष सपा प्रताप सिंह यादव, डॉ० सुबोध यादव, विश्वास गुप्ता आदि लोगो मौजद थे|
जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल व नगर अध्यक्ष प्रतीक गर्ग ने प्रतीक चिन्ह देकर नितिन अग्रवाल के साथ साथ अन्य सपा नेताओ का स्वागत किया| सपा नेताओ ने व्यापारी हित से जादा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह व अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़े|

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल ने इस पर आपत्ति दर्ज करायी उन्होंने कहा कि जब सपा में पहले से ही व्यापार सभा है तो फिर इस व्यापारी कार्यक्रम को सपा मय करने से व्यापारी भ्रमित हो जायेगा| अपने निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन तीन घंटे विलम्ब से पंहुचे राज्य मंत्री के आने से रेलवे रोड पर जाम की स्थित बनी रही स्कूली बच्चे घंटो जाम में फंसे रहे| कार्यक्रम के बाद राज्य मंत्री रेलवे रोड स्थित प्रतीक गर्ग के प्रतिष्ठान पर भी गये|

इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र अग्रवाल, राजीव रंजन, डॉ० जितेन्द्र यादव, डॉ० सुबोध यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये| शिवेंद्र यादव, संजय पाठक, मोहित कुशवाह, अभिषेक दुबे, रजनेश पाठक, अनस सिद्दीकी शिव यादव व कुलदीप शाक्य आदि लोग मौजद रहे|