केंद्र ने प्रदेश के कोयला व बिजली सप्लाई पर लगाई रोक: नितिन अग्रवाल

Uncategorized

nitin agrval spaaaफर्रुखाबाद:यूपी उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनपद पंहुचकर व्यापारी महासम्मेलन में हिस्सा लिया| इस दौरान उनके निशाने पर बसपा और भाजपा रही| मंत्री ने केंद्र की भाजापा सरकार पर आरोप लगाया की केंद्र ने प्रदेश को कोयला व बिजली देने से इंकार कर दिया है| जिससे प्रदेश में संकट की स्थित है|

रेलवे रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में बोलते हुये उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने तीन साल में अपने सभी वादे पूरे कर दिये है| जबकि पूर्व की बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती ने पत्थरो में पैसा लगाकर प्रदेश का खजाना खाली कर दिया| इसके साथ ही साथ वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव से पूर्व जो वादे किये थे उन्हें एक साल के बाद भी पूरा नही कर पाया| मोदी ने विदेशो से काला धन लाने की जो बात की थी वह भी कोरी साबित हुई| मोदी सरकार में यदि सबसे जादा शोषण किसी का हुआ है तो वह व्यापारी वर्ग का हुआ है| जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने शासन काल में व्यापरियों पर वैट नही लगने दिया|

सपा सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हित की बात की है| मोदी सरकार से जब प्रदेश को जब बिजली व कोयला की सप्लाई पर रोक गला दी | प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम अखिलेश यादव से संसाधनो की कमी होना की बात कह दी| जनता यह सब देख रही है| आने वाले 2017 के विधान सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की 20 सीटे भी नजर नही आयेगी| जनता इसका जबाब देगी| केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण बिल के चलते किसानो की भूमि कब्जे में लेना चाहती है| उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान भूखे पेट मर रहा है और देश का प्रधानमंत्री विदेशो में भ्रमण पर है| प्रदेश सरकार ने संशाधनो का आभाव होने के बाद भी किसानो को 1000 करोड़ की धन राशि दी है|

पत्रकारो से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में चिकित्सको की भारी कमी है| इससे निपटने के लिये प्रदेश में 5000 एमबीबीएस की सीटे बढ़ा दी गयी| जिनसे आने वाले भविष्य में चिकित्सको की कमी से प्रदेश को जूझना नही पड़ेगा| उन्होंने एक सबाल के जबाब में कहा की यदि कोई चिकित्सक निजी क्लीनिक पर सेवा देता पाया जायेगा तो उस पर सीएमओ के माध्यम से कार्यवाही की जायेगी|